राहुल बाबा के घोस्ट राइटर कौन हैं?

देखिये किस खूबी से राहुल बाबा ने अपनी
पतलून सम्हाली है,
इनकी इसी अदा की तो दुनियाँ दीवानी है!
दोस्तों और सहेलियों,
आपको जान कर बड़ी ही ख़ुशी होगी कि गाँधी परिवार-रत्न महाज्ञानी श्री राहुल गाँधी जी की अत्यंत गूढ़ ज्ञान
वाले एवं ह्रदय को छू लेने वाले भाषणों के लेखक का हमें पता चल गया है! वैसे हम ये कदापि नहीं कहना चाहते की युवराज पप्पू ... अररर ... मेरा मतलब राहुल गाँधी जी अपना भाषण खुद लिखने के काबिल नहीं हैं; समयाभाव के चलते उन्हें अपने भाषण लिखने की फुरसत ही कहाँ मिल पाती है! अब आप ही बताइये की भारत की जनसंख्या कितनी ज्यादा है, उसमें इतने सारे ग़रीब ... अब हर एक के यहाँ जा कर उनके साथ खाना खाने में वक्त तो लगता ही है। उसपर अपने फिगर का भी तो ख्याल रखना होता है! अब राहुल बाबा बेचारे अकेले कितना काम करेंगे! इसलिए राष्ट्रमाता -ममता की मूरत - त्याग की सूरत सोनिया गाँधी जी ने निश्चय  कर लिया है कि अब से राहुल बाबा के लिए भाषण कौन लिखा करेगा! 
जी हाँ, आप ठीक समझे सहेलियों और मित्रों!
विश्वस्त सूत्रों से हमें ये समाचार मिला है कि काफी सोच-विचार के बाद इस अति महत्वपूर्ण पवित्र कार्य हेतु माता जी ने प्रतःस्मारानिय महाबली महाबुद्धिमान श्री के.आर.के. यानि कमाल आर खान जी का चुनाव किया है। कितना सटीक चुनाव है सोनिया जी का! आजकल कमाल खान जी स्वयं अपने पवित्र कर कमलों से राहुल बाबा के चमत्कारिक भाषण लिख रहे हैं! 
 देश सेवा के लिए सदैव तत्पर - महाबली के.आर.के. ----->
माता सोनिया के गुण गाते त्रिकालदर्शी जगद्गुरु श्री सिब्बल जी महाराज एवं
अपनी तीक्ष्ण बुद्धि को खुजा कर अति तीक्ष्ण करते महायोगी श्री दिग्विजय सिंह जी 

बीच-बीच में डोगविजय ...अररर मेरा मतलब है ब्रह्मज्ञानी चपल-चतुर नीतिविद सेक्युलरता की मूरत श्री दिग्विजय सिंह जी एवं त्रिकाल दर्शी - शून्य घाटा सिद्धांत (जीरो लॉस थ्योरी) के प्रणेता श्री कपिल सिब्बल समय-समय पर अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन देते रहेंगे। इन तीनों के त्रिवेणी संगम का ही नतीजा है की हमारे 'अत्यंत युवा' नेता एवं भावी प्रधानमन्त्री श्री राहुल गाँधी जी के श्रीमुख से "पावर इज़ पॉइज़न" जैसे मर्मस्पर्शी , "ज्यूपिटर की एस्केप वेलोसिटी" जैसे विज्ञान के गूढ़ रहस्यों वाले और "ये बकवास है और इसे फाड़ कर फेंक देना चाहिए" जैसे क्रन्तिकारी विचारों वाले शब्द प्रस्फुटित हुए। इन्हीं महाज्ञानी महानुभावों की संगत का फल है कि आज शहडोल में राहुल बाबा ने इतना ऐतिहासिक और चमत्कारिक भाषण दिया। परम पूज्य युवराज राहुल बाबा के भाषण की लीला कल छापेंगे, आज तो इन तीनों महापुरुषों की और माता सोनिया जी की महिमा गाते-गाते न थक रहे हैं हम।  

धन्य है ये भारतभूमि जहाँ ऐसी महान व्यक्तित्व के धनि महात्मा वास करते हैं। 
धन्य हो! धन्य हो! धन्य हो!
जय कांग्रेस।  जय सोनिया माता।  जय इटली।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts